रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:बिजली कर्मचारी संघ के अधिवेशन की तैयारी तेज – Preparations Intensify For Electricity Employees Union Convention

November 25, 2026


29 नवंबर को होगा जोन कमेटी का अधिवेशन, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की ओर से आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले जोन कमेटी के अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण रुड़की स्थित अधिवेशन स्थल पर समीक्षा बैठक की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा कर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 29 नवंबर को अधिवेशन में पहुंचकर सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता और सहभागिता से संगठन को मजबूती मिलेगी। समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, दीपक शांडिल्य, सुरेंद्र दत्त शर्मा, संजीव चौहान, भारत सिंह रावत, अनुप गोगिया, विकास कुकरेती, शशांक और संदीप सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X