देव दीपावली पर दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच बनारस की हवा की गुणवत्ता खराब रही। शहर के चारों वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 100 से अधिक दर्ज किया गया। मलदहिया में सबसे अधिक 153, भेलूपुर में 149, बीएचयू में 139 और अर्दली बाजार में 119 एक्यूआई रहा। पिछले तीन वर्षों में अंतिम दो साल एक्यूआई खराब रहा। साल 2023 में 97 एक्यूआई था।
समीर एप के आंकड़ों के अनुसार 22 नवंबर को एक्यूआई 54 दर्ज किया गया था जो नवंबर में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में पहुंचा था। इसके अगले दिन चारों निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 100 के पार पहुंचने से राहत का सिलसिला टूट गया।
देव दिवाली के दिन वर्ष 2023 में 26 नवंबर को 97, 2024 में 15 नवंबर को 155 और 2025 में 5 नवंबर को 128 दर्ज किया गया था। वहीं, सामान्य दिनों में देखें तो नवंबर का पूरा महीना एक्यूआई खराब रहा। इस प्रदूषण के रुझान से पता चलता है कि इस महीने शहर में प्रदूषण बढ़ने की प्रवृत्ति रहती है।