रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पाकिस्तानी बच्चों के साथ विदेशी युवक ने गाया पंजाबी गाना, झूमने पर मजबूर कर देगा वीडियो..
वायरल

पाकिस्तानी बच्चों के साथ विदेशी युवक ने गाया पंजाबी गाना, झूमने पर मजबूर कर देगा वीडियो..

November 25, 2026


Last Updated:

पाकिस्तान के लाहौर में बच्चों की एक संगीत महफिल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बच्चे हारमोनियम की धुन पर पंजाबी गाने गा रहे हैं, जबकि बीच में बैठा विदेशी मेहमान तालियां बजाकर झूमता नजर आ रहा है. वीडियो को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं.

पाकिस्तानी बच्चों के साथ विदेशी युवक ने गाया गाना, झूमने पर मजबूर हुए लोग..Zoom

instagram @theaaryan_verse

Viral Video : संगीत एक ऐसी खूबसूरत कला है, जिसे समझने के लिए किसी खास भाषा या देश से जुड़ा होना जरूरी नहीं है. इसकी धुन सीधे दिल तक पहुंचती है और अनजान लोगों को भी अपना बना लेती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें पाकिस्तान के लाहौर में कुछ बच्चे पंजाबी गाने गाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि बच्चों की इस छोटी-सी महफिल में मौजूद एक विदेशी युवक भी उनकी गायकी में पूरी तरह खोया हुआ दिखाई देता है.

बच्चों की गायकी ने बांधा समां

वायरल हो रहे करीब 39 सेकंड के वीडियो में एक कमरे के अंदर संगीत की खूबसूरत महफिल सजी हुई है. जमीन पर दरी बिछी है और चारों तरफ बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं. एक बच्चा हारमोनियम पर शानदार धुन छेड़ता है, जबकि बाकी बच्चे उसके साथ पंजाबी गाना गाने लगते हैं. उनकी आवाज में मासूमियत के साथ ऐसा उत्साह है कि सुनने वाला खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाता.

इस महफिल में सबसे ज्यादा ध्यान एक विदेशी मेहमान खींचता है. सुनहरे बालों वाला यह युवक काले रंग के पारंपरिक पठानी सूट में बच्चों के बीच बैठा है. वह उनकी गायकी का जमकर आनंद ले रहा है. कभी तालियां बजाता है, तो कभी गाने की धुन पर झूमने लगता है. उसके चेहरे की खुशी देखकर साफ लगता है कि बच्चों के संगीत ने उसका दिल जीत लिया है.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X