रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
JSW Motors ने लॉन्च किया लोगो, 3 दिसंबर को आ रही पहली SUV; होगी इतनी खास
ऑटो

JSW Motors ने लॉन्च किया लोगो, 3 दिसंबर को आ रही पहली SUV; होगी इतनी खास

November 25, 2026


Last Updated:

इंडियन ऑटो मार्केट में एक और नया कार ब्रांड दस्तक देने जा रहा है. JSW Motors ने अपनी पहली SUV JSW Combat से पहले ऑफिशियल लोगो जारी कर दिया है. Jetour T2 पर बेस्ड इस बॉक्सी SUV में प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है. कंपनी 3 दिसंबर को ब्रांड लॉन्च के साथ अपनी पहली कार से पर्दा उठाएगी. जानिए इसकी संभावित कीमत, डिजाइन, इंजन और कंपनी के फ्यूचर प्लान की पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

JSW Motors ने लॉन्च किया लोगो, 3 दिसंबर को आ रही पहली SUV; होगी इतनी खासZoom

JSW Motors ने अपना लोगो जारी किया है.

इंडियन ऑटोमोटिव सेक्टर में एक नया नाम जल्द ही अपना परचम लहराएगा. JSW Motors कुछ ही हफ्तों में एंट्री मारने जा रही है. कंपनी ने 3 दिसंबर को अपने ब्रांड लॉन्च के साथ ही पहली प्रोडक्ट लाने की घोषणा की है. इस मौके से पहले कंपनी ने अपना ऑफिशियल ब्रांड लोगो जारी कर दिया है. JSW Combat नाम की ये एसयूवी Jetour T2 पर बेस्ड होगी और ब्रांड की ओर से सड़कों पर उतरने वाली पहली कार साबित होगी.

ये ब्लैक एंड व्हाइट कलर स्कीम में तैयार किया गया है, जिसमें JSW Motors लेटरिंग को सेकेंडरी आइडेंटिटी के रूप में इस्तेमाल किया गया है. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया से अलग एक पूरी यूनिट के रूप में ये ब्रांड ग्लोबल कार मैन्युफैक्चरर Cherry के साथ प्रोडक्ट पार्टनरशिप के जरिए भारत में एंट्री कर रहा है. कॉम्बैट बॉक्सी एसयूवी स्टाइल, प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन और संभवतः टर्बो-पेट्रोल विकल्पों के साथ रेट्रो थीम वाली होगी. इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा.

ब्रांड लोगो में क्या दिखा

जेएसडब्ल्यू मोटर्स के अनुसार नया लोगो कंपनी के एम्बिशन और आगे बढ़ने की सोच को दिखाता है. ब्लैक एंड व्हाइट कलर स्कीम के साथ ये सिंपल लेकिन प्रभावशाली डिजाइन में आता है. JSW Motors वर्ड को सेकेंडरी मार्क के रूप में रखा गया है, जो ब्रांड आइडेंटिटी को मजबूत बनाता है.

JSW Combat में क्या मिलेगा

ये बॉक्सी बॉडी स्टाइल वाली एसयूवी होगी, जिसमें रेट्रो थीम का इस्तेमाल किया गया है. पावरट्रेन में प्लग-इन हाइब्रिड ऑप्शन सबसे बड़ा हाईलाइट रहेगा, साथ ही टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं. संभावित कीमत 38 से 41 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है. ये ब्रांड का पहला प्रोडक्ट होगी जो 3 दिसंबर को लॉन्च के साथ उपलब्ध होगी.

फ्यूचर प्लान

कॉम्बैट के बाद कंपनी चेरी आईकार वी23 और जैकू जे5 के अपने वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि इनकी टाइमलाइन अभी स्पष्ट नहीं है. प्रोडक्शन छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र स्थित फैसिलिटी में होगा.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X