रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर:सिकंदराबाद के फकाना गांव की पटरी पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग तलाश में जुटा – A Leopard Was Spotted In Fakana Village, Sikandrabad, In Bulandshahr
बुलंदशहर

बुलंदशहर:सिकंदराबाद के फकाना गांव की पटरी पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग तलाश में जुटा – A Leopard Was Spotted In Fakana Village, Sikandrabad, In Bulandshahr

November 25, 2026


A leopard was spotted in Fakana village, Sikandrabad, in Bulandshahr

कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में फकाना गांव की पटरी पर एक तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तेंदुए को देखकर अपने मोबाइल में वीडियो कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ संतपुरा चौकी के पास पटरी किनारे घूमता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही संतपुरा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वन विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। यह मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के संतपुरा चौकी के पास का है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X