रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गंगा में जिंदगी की तलाश:सूरज का शव मिला, दो अब भी लापता, दिव्यानी को बचाया; Sdrf-pac का सर्च ऑपरेशन जारी – Bijnor: Search Continues For Three Missing After Drowning At Ganga Ghat
बिजनौर

गंगा में जिंदगी की तलाश:सूरज का शव मिला, दो अब भी लापता, दिव्यानी को बचाया; Sdrf-pac का सर्च ऑपरेशन जारी – Bijnor: Search Continues For Three Missing After Drowning At Ganga Ghat

November 25, 2026


Bijnor: Search Continues for Three Missing After Drowning at Ganga Ghat

गंगा में सर्च अभियान

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र स्थित नांगल सोती गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान डूबी 22 वर्षीय डॉली उर्फ गुड़िया और दो युवकों की तलाश बुधवार सुबह फिर शुरू कर दी गई। मंगलवार को हादसे में चार लोग गंगा में डूबे थे, जिनमें 12 वर्षीय दिव्यानी को गांव के दो युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचा लिया था। शाम ढलने पर रोक दिया गया सर्च अभियान बुधवार सुबह नांगल पुलिस की निगरानी में दोबारा शुरू हुआ। एसडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों सहित कई टीमें तलाश में जुटी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार सूरज का शव गंगा से बरामद कर लिया गया है।

रिश्तेदारों से कुछ दूरी पर नहाने पहुंचे थे चारों

नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय विवाहिता डॉली उर्फ गुड़िया अपने चचेरे भाइयों सूरज उर्फ छोटू, हर्षित और दिव्यानी के साथ नांगल सोती गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। चारों अन्य संबंधियों से कुछ दूरी पर आगे जाकर गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X