रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में पड़ा मिला युवक का शव – Body Of A Young Man Found In A Pit Under Suspicious Circumstances

November 25, 2026


बौंडी। ग्राम पंचायत डोकरी के मरौचा गांव निवासी अनवर अली (42) का शव सोमवार देर रात फखरपुर-जैता मार्ग पर कदियापुर मोड़ के पास पानी भरे गड्ढे में मिला। परिजनों ने पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई है। वह सुबह किसी काम से नगर मुख्यालय आए थे।

अनवर ने शाम को बेटे शमीम को फोन कर घर लौटने की जानकारी दी थी। उन्होंने उसे बाइक लेकर फखरपुर आने को कहा था। शमीम पिता को लेने पहुंचा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी वह नहीं पहुंचे। फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह घर लौट आया और मां रेशमा को पूरी बात बताई।

रेशमा ने पति के मोबाइल पर फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल उठाकर अनवर के सड़क किनारे गड्ढे में पड़े होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी फखरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। बौंडी थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X