रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:जिला स्टेडियम में 12 खेलों में दमखम दिखाएंगे परिषदीय स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी – More Than 200 Students From Council Schools Will Showcase Their Skills Across 12 Sports At The District Stadium

November 25, 2026


26 नवंबर को जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, 27 और 28 को होगी मंडलीय रैली

पडरौना। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 26 नवंबर को जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित 200 से अधिक खिलाड़ी 12 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉकवार विद्यालयों से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विभाग की ओर से खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के साथ ही खेल मैदान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडलीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 27 और 28 नवंबर को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा रैली आयोजित की जाएगी। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 12 खेल आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X