Kushinagar News:मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, सबरुन ने कुशीनगर को दिलाया पहला स्वर्ण पदक – Divisional Children’s Sports Competition Begins; Sabrun Secures The First Gold Medal For Kushinagar
– जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
– पहले दिन पीटी प्रतियोगिता में देवरिया की टीम बनी विजेता, योग में 261 अंक के साथ गोरखपुर ने मारी बाजी
पडरौना। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रविंद्रनगर में शुक्रवार को दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पीटी, योग, मलखंभ, कुराश और जूडो में खिलाड़ियों ने पदक जीते। कुशीनगर की सबरुन खातून ने प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर जिले को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
मुख्य अतिथि डीएम संजय चौहान और विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संगीता सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने परेड की सलामी ली और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
पहले दिन पीटी प्रतियोगिता में 170 अंक हासिल कर देवरिया की टीम विजेता रही। योग प्रतियोगिता में 261 अंक के साथ गोरखपुर की टीम ने बाजी मारी। बालक वर्ग में 246 अंक हासिल कर देवरिया की टीम विजेता बनी। मलखंभ के बालक और बालिका वर्ग में क्रमश: 46 और 43 अंक हासिल कर देवरिया की टीम मंडल चैंपियन बनी।
कुराश प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 20-25 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के अनुराग, 25-30 किलोग्राम में आर्यन, 30-35 किलोग्राम में देवरिया के अभयनाथ, 35-40 किलोग्राम में अर्नव अशेष, 40-45 किलोग्राम में देवरिया के किशन कुमार और 45-50 किलोग्राम में गोरखपुर के अभय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में 20-24 किलोग्राम भार वर्ग में देवरिया की खुशी, 24-28 किलोग्राम में गोरखपुर की नीति, 28-32 किलोग्राम में दीप्ति, 32-36 किलोग्राम में देवरिया की लक्ष्मी, 36-40 किलोग्राम में अंकिता, 40-44 किलोग्राम में अंशिका, 44-48 किलोग्राम में गोरखपुर की किरण और 48 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनाक्षी ने पहला स्थान हासिल किया।
जूडो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 20-25 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज के आदर्श, 25-30 किलोग्राम में देवरिया के आयुष, 30-35 किलोग्राम में महराजगंज के अजीत, 35-40 किलोग्राम में गोरखपुर के अमन, 40-45 किलोग्राम में महराजगंज के अंकुश और 45-50 किलोग्राम में देवरिया के अमरनाथ प्रथम रहे।
बालिका वर्ग में 20-23 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज की आराध्या, 23-27 किलोग्राम में नेहा, 27-32 किलोग्राम में गोरखपुर की दीप्ति, 32-36 किलोग्राम में अंजलि, 36-40 किलोग्राम में देवरिया की अंकिता और 40-44 किलोग्राम में अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के नोडल सचिव बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय, कोषाध्यक्ष बीईओ रजनीश कुमार द्विवेदी, बीईओ राजकिशोर सिंह और अगनित कुमार गोंड ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
प्रतियोगिताओं का संचालन मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी और धर्मेंद्र सिंह ने किया। मंच संचालन रविंद्र पांडेय ने किया।
इस दौरान बीईओ सूरज कुमार, अशोक यादव, अखिलेश सिंह, नीरज सिंह, अंकिता सिंह, उपेंद्र भारती, रामप्यारे राम, मनोज सिंह, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, राजेश शुक्ल, अविनाश शुक्ल, दिलीप पांडेय, राजेंद्र सिंह और इंद्रजीत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
