एक हाथ में बीयर की कैन, दूसरे पर लिखा ‘द्वारकाधीश’:मथुरा-बरेली हाईवे पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस – Woman’s Body Found Along Mathura-bareilly Highway, Beer Can Offers Clue
November 25, 2026
मौके पर जांच करती पुलिस – फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर कायमपुर बहेड़िया गांव के सामने बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी और सीओ सदर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के हाथ में बीयर का कैन मिला, जो बदायूं से खरीदा गया था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को हाईवे किनारे लाकर फेंका गया है।
कासगंज। निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर कायमपुर बहेड़िया गांव के सामने बुधवार सुबह मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शाहजहांपुर की अरुणा यादव (36) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया के जरिये पहचान होने पर शनिवार को कासगंज पहुंचे परिजन ने उसके पहले पति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका […]
कासगंज/सोरोंजी। पौराणिक तीर्थनगरी सोरोंजी शूकरक्षेत्र और सूफी संत अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली की विरासत को संजोए कासगंज जिले की 50 ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को अब वैश्विक पहचान मिलेगी। पर्यटन विभाग ने इन प्रमुख स्थलों पर जियो टैग वाले बोर्ड लगाने की पहल की है जिन पर धरोहरों का गौरवमयी इतिहास और विशेषताएं […]
चांदी की पायल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार सोना-चांदी की कीमत घटने से दुल्हन के गहनों के वजन बढ़ गए। जेवरों की संख्या बढ़ने के साथ ऑर्डर भी खूब आ रहे हैं। स्थिति ये है कि सहालग में बंपर खरीदारी हो रही है। लहंगे, साड़ियां समेत अन्य कपड़ों की भी खूब बिक्री हो […]