रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:प्रदेश के 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित, सीएम ने दी नसीहत – Cm Pushkar Singh Dhami Gives Appointment Letters To 36 Newly Recruited Naib Tehsildars Uttarakhand News
देहरादून

उत्तराखंड:प्रदेश के 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित, सीएम ने दी नसीहत – Cm Pushkar Singh Dhami Gives Appointment Letters To 36 Newly Recruited Naib Tehsildars Uttarakhand News

November 25, 2026


CM pushkar singh dhami gives appointment letters to 36 newly recruited naib tehsildars uttarakhand news

सीएम धामी ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र
– फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं। उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर और सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए।

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की बात धैर्य से सुनें और उसे जरूरी दस्तावेजों व प्रक्रिया की सही जानकारी तदें। लोगों को अपने काम के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने में सहयोग करें।

ऋषिकेश: नीट काउंसिलिंग में अंकों का खेल, छात्रा के दो स्कोर कार्ड में दिखा 100 का अंतर, विवि ने दी तहरीर

उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और बिना किसी दबाव या सिफारिश के नियमों के अनुसार काम करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण के मंत्र को अपनाना चाहिए।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। अधिकारियों को खासतौर पर उन लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X