रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
होटल में टॉर्चर:चाकू के बल पर युवती को बंधक बनाया, भागी तो सड़क पर पीटा, भीड़ जुटी तो आरोपी छत से फरार – Woman Allegedly Held Hostage At Meerut Hotel, Assaulted After Escaping
ब्रेकिंग न्यूज़

होटल में टॉर्चर:चाकू के बल पर युवती को बंधक बनाया, भागी तो सड़क पर पीटा, भीड़ जुटी तो आरोपी छत से फरार – Woman Allegedly Held Hostage At Meerut Hotel, Assaulted After Escaping

November 25, 2026


Woman Allegedly Held Hostage at Meerut Hotel, Assaulted After Escaping

युवती से मारपीट

विस्तार

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल स्क्वायर में 24 वर्षीय युवती को चाकू के बल पर बंधक बनाकर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मंगलवार दोपहर युवती होटल से निकलकर सड़क पर पहुंची तो सलमान नाम का युवक उसके पीछे आया, उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन वापस होटल ले जाने लगा। लोगों के जमा होने पर आरोपी होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और होटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है।

जान बचाकर सड़क पर भागी युवती, आरोपी ने फिर पकड़कर पीटा

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर से युवती बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई सड़क की ओर भागी। उसके पीछे आया सलमान उसे पकड़कर पीटने लगा। आरोप है कि उसने युवती को जबरन उठाकर होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान सलमान युवती को वहीं छोड़कर होटल की तीसरी मंजिल से छत के रास्ते भाग गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X