रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कैथल

Kaithal News:कार की टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies After Being Hit By A Car

November 25, 2026


करनाल। असंध-जींद रोड पर मुंड अड्डे के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहे गांव अरडाना निवासी बलवान की मौत हो गई। हादसा 21 नवंबर की रात करीब 11 बजे हुआ। आरोप है कि असंध की तरफ से आ रही कार ने एक कैंटर को ओवरटेक किया। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

हादसे के बाद चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन राहगीरों की भीड़ जुटने पर कार लेकर भाग गया। घायल को डायल 112 की मदद से असंध के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव मुंड निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 नवंबर की रात करीब 11 बजे अपने कैंटर से अग्रवाल राइस मिल बाहरी अड्डे के पास से घर जा रहा था। जब वह असंध-जींद रोड पर मुंड अड्डे के पास पहुंचा तो एक युवक सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

असंध थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी है। कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X