Deoria News:अवैध चहारदीवारी और गेट को नगर प्रशासन ने किया ध्वस्त – Illegal Boundary Walls And Gates
भाटपाररानी। नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के गणेश नगर में चहारदीवारी और गेट को अवैध बताते हुए मंगलवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई है।
इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। सीए अजय बरनवाल ने नगर पंचायत प्रशासन पर जबरन कार्रवाई करने और गलत ढंग से जमीन पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
नगर पंचायत की ईओ निरुपमा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर गणेश नगर पहुंची और नगर प्रशासन की भूमि में बनी करीब चार फुट की चहारदीवारी तथा एक गेट को तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीड़ित पक्ष अधिकारियों से कोर्ट के आदेश की प्रति मांगी मगर उनके अनुसार अधिकारी जेसीबी छोड़कर टीम के साथ वहां से चले गए। नगर पंचायत की ईओ निरुपमा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
