रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीलीभीत:उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के एस्कार्ट की कार से टेंपो को लगी टक्कर, चालक समेत तीन घायल – Bjp Mp Escort Car Collides With Tempo Driver And Three Others Injured In Pilibhit
पीलीभीत

पीलीभीत:उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के एस्कार्ट की कार से टेंपो को लगी टक्कर, चालक समेत तीन घायल – Bjp Mp Escort Car Collides With Tempo Driver And Three Others Injured In Pilibhit

November 25, 2026


BJP MP escort car collides with tempo driver and three others injured in Pilibhit

घायल से जानकारी करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार से टेंपो को टक्कर लग गई। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक रुकने के बजाय वाहन लेकर मौके से भाग गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिस कार से टेंपो का टक्कर लगी, वो उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के एस्कार्ट की है।

हादसा बुधवार को लालपुर गांव के पास हुआ। जहानाबाद से सवारियां लेकर टेंपो पीलीभीत की ओर आ रहा था। टेंपो में चालक प्रमोद, हेल्पर ओंकार और जहानाबाद निवासी यात्री मुन्नालाल सवार थे। प्रमोद ने बताया कि लालपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार से आई कार गलत दिशा में आ गई। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से टेंपो को टक्कर लग गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से एक बस भी आ रही थी। 

गनीमत रही कि टक्कर के बाद कार बस की चपेट में आने से बच गई, वरना हादसा और भयावह हो सकता था। दुर्घटना के बाद कार चालक घायलों की सुध लेने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X