Gonda News:27 को विद्यार्थियों को टैबलेट बांटेंगे सीएम – Cm To Distribute Tablets To Students On The 27th
बेलसर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को शहर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर काॅलेज में मंडल के करीब 42 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करेंगे। पहले बेलसर क्षेत्र की ठड़क्की पट्टी ग्राम पंचायत में कार्यक्रम प्रस्तावित था।
मंगलवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ठड़क्की पट्टी में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक प्रेम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडेय, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, बीडीओ बेलसर हरिश्चंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी रवि प्रकाश मिश्र सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। ठड़क्की पट्टी में कुछ स्थानों पर कीचड़ होने की वजह से कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया। अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर काॅलेज में कार्यक्रम होगा। (संवाद)
