रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, नोएडा के 45 निरीक्षकों का तबादला – Reshuffle In The Police Department Ahead Of Elections; 45 Inspectors In Noida Transferred

November 25, 2026


आगरा, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट और जोन में भेजे गए निरीक्षक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 45 निरीक्षकों को दूसरे जिलों और कमिश्नरेट में भेजने का आदेश जारी किया गया है। डीजीपी मुख्यालय लखनऊ की ओर से बुधवार को जारी निर्देश में यह आदेश दिया है। शासन स्तर पर जारी तबादला का आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

इसके तहत उन निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जिनका एक जिले में तीन साल का कार्यकाल 31 मई 2027 तक पूरा हो रहा है। चुनाव की निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है। तबादला सूची में शामिल निरीक्षकों को आगरा, लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, मेरठ और प्रयागराज समेत विभिन्न कमिश्नरेट और पुलिस जोन में नई तैनाती दी गई है। इनमें सबसे अधिक निरीक्षकों को आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के थानों में भी बदलाव की संभावना बढ़ गई है। गौतमबुद्ध नगर के 27 थानों में करीब 20 थानों के प्रभारी ऐसे बताए जा रहे हैं, जो तीन साल से अधिक समय से जिले में तैनात हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में थाना प्रभारियों समेत अन्य निरीक्षकों के तबादले की एक और सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X