रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार – Eight Accused Arrested In Case Of Former Village Head’s Murder
मेरठ

Meerut News:पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार – Eight Accused Arrested In Case Of Former Village Head’s Murder

November 25, 2026


– खरखाली गंगा घाट के समीप ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर रहे युवकों का किया था विरोध

– सभी आठ आरोपी जेल भेजे, दो अन्य आरोपी हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी

परीक्षितगढ़ (मेरठ)। गांव तरबियतपुर जनूबी बागवाला के पूर्व प्रधान बिजेंद्र सैनी की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी हत्या खरखाली गांधी गंगा घाट के समीप जंगल में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर रहे युवकों ने लाठी-डंडे, हॉकी व रॉड से पीट-पीटकर हत्या की थी। हमले में घायल एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना परीक्षितगढ़ पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात गांव तरबियतपुर जनूबी बागवाला निवासी पूर्व प्रधान बिजेंद्र सैनी पुत्र कृष्ण पाल अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर से खरखाली में अपने खेत पर कार्य करने के लिए जा रहा था। रास्ते में मेले में आए कुछ युवक ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर हुड़दंग मचा रहे थे। बिजेंद्र के विरोध करने पर उनकी हमलावरों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हमले में लावड़ निवासी रिश्तेदार विक्की भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन महिलाओं सहित सात लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी आकाश, धर्मा, भूरा उर्फ रोहित, अंकित, प्रशांत, अंकित, वीनीश निवासी मोहल्ला होली वाला थाना परीक्षितगढ़ और संदीप उर्फ शंकर निवासी गांव महमूदपुर थाना किठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ सदर सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त हॉकी, बेसबॉल डंडा बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी ने डेरा डाल रखा है। दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X