रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:’पापा जल्दी लौटेंगे…’ इंतजार करते रहे भाई-बहन, घर पहुंची मां-पिता की मौत की खबर; हादसे से बेहाल मासूम – Agra Tanker Accident: ‘papa Said He Would Return In An Hour’, Children Devastated After Parents’ Death
आगरा

यूपी:’पापा जल्दी लौटेंगे…’ इंतजार करते रहे भाई-बहन, घर पहुंची मां-पिता की मौत की खबर; हादसे से बेहाल मासूम – Agra Tanker Accident: ‘papa Said He Would Return In An Hour’, Children Devastated After Parents’ Death

November 25, 2026


Agra Tanker Accident: 'Papa Said He Would Return in an Hour', Children Devastated After Parents' Death

मृतक पति पत्नी के फाइल फोटो और उनका बेटा व बेटी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मम्मी के सिर में दर्द रहता था। दवा से ठीक हो जाता था। पापा अक्सर उन्हें अस्पताल लेकर जाते थे। प्रकाश पर्व पर छुट्टी के कारण स्कूल नहीं गए थे। पापा बोले, मम्मी को डॉक्टर को दिखाना है। एक घंटे में वापस आ जाएंगे। भाई का ख्याल रखना। वो कहीं इधर-उधर नहीं जाए, फिर मौत की खबर आई….। यह कहते हुए 13 साल की माही उर्फ सौम्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कभी खुद रोने लगती तो कभी आंसू बहा रहे भाई को संभालने लगती। घर आए रिश्तेदार दोनों भाई-बहन का दर्द देखकर खुद ही रोने लगते हैं।

माही एक निजी स्कूल से 9वीं की पढ़ाई कर रही है जबकि उसका भाई आरव कक्षा सात का छात्र है। माता-पिता की मौत से माही रोए जा रही थी। उसने बताया कि 11:30 बजे घर पर पुलिस वाले आए थे। तब उन्हें मम्मी-पापा के साथ हुए हादसे के बारे में पता चला। कहा कि किसी बड़े को बुला दो। बाद में ताऊ पुष्पेंद्र को फोन करके बुला लिया। वह घटनास्थल के लिए चले गए। बाद में पता चला कि टैंकर की वजह से उनकी जान चली गई। यह सुनकर उसकी चीख निकल गई। परिवार की महिलाएं पहले ही घर आ गई थीं। उन्होंने किसी तरह उसे संभाला। उसे रोता देखकर आरव भी रोने लगा। दोनों मम्मी-पापा का शोर मचाने लगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X