रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:अवाहदेवी से एम्स बिलासपुर के लिए इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग – Demand For Operating An Electric Bus From Awahdevi To Aiims Bilaspur

November 25, 2026


भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज क्षेत्र के लोगों ने अवाहदेवी से हनोह और भरेड़ी होते हुए एम्स बिलासपुर के लिए नियमित इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से सुबह 7 बजे अवाहदेवी से बस चलाने और शाम को एम्स बिलासपुर से वापसी की व्यवस्था करने की अपील की है।

ग्रामीणों में धर्म चंद, लेखराज, मोनिक देवी, संजय कुमार, बलबीर, राज कुमार, सुनील कुमार, बीडीसी सदस्य दिनेश भाटिया, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्ण चंद और अरुण कुमार ने कहा कि भोरंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीजों और उनके तीमारदारों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर जाना पड़ता है।

इसके अलावा कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भी इस रूट पर नियमित बस सुविधा की जरूरत है। सार्वजनिक परिवहन की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कहा कि सुबह अवाहदेवी से बस रवाना होने पर यात्री समय पर एम्स पहुंच सकेंगे। वहीं, शाम को एम्स से वापसी बस चलने से उन्हें घर लौटने में भी सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने परिवहन विभाग और संबंधित अधिकारियों से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

कोट

ऐसी मांग लिखित में नहीं आई है। अगर ऐसी कोई मांग लिखित में आती है, तो उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। -राहुल, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X