रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल सियासत:जयराम ठाकुर बोले- ताले लगाने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे सुक्खू – Hp Politics: Jairam Thakur Says The Sukhu Govt Has Shut Down 2,500 Institutions.
सोलन

हिमाचल सियासत:जयराम ठाकुर बोले- ताले लगाने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे सुक्खू – Hp Politics: Jairam Thakur Says The Sukhu Govt Has Shut Down 2,500 Institutions.

November 25, 2026


hp Politics: Jairam Thakur says the Sukhu govt has shut down 2,500 institutions.

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को अर्की के शालाघाट मैदान में आयोजित पंचायती राज एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय पिछली भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए करीब ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए हैं।

मुख्यमंत्री के योद्धा वाले पोस्टरों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल झूठ बोलने के योद्धा हैं। सीएम के लंबे समय के लिए आने वाले बयान पर पलटवार करते हुए ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की उम्र लंबी हो, लेकिन सरकार की उम्र लंबी नहीं हो सकती। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक दिन-रात मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं और उनके खासमखास हैं, लेकिन काम के नाम पर क्षेत्र में कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्की क्षेत्र में दाड़लाघाट का बीडीओ कार्यालय, जयनगर में लोक निर्माण विभाग और कुनिहार में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय को डीनोटिफाई कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X