Bahraich News:आज होगी जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक – The District Udyog Bandhu Committee Meeting Will Be Held Today
बहराइच। जिले के उद्यमियों और निवेशकों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक होगी। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि बैठक दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में होगी। इसमें उद्योग बंधु समिति के साथ एमओयू से जुड़े निवेशक भी शामिल होंगे। उपायुक्त उद्योग ने जिले के उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों और निवेशकों से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है, ताकि वे अपनी समस्याएं समिति के सामने रख सकें।
