रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:दिल्ली व कानपुर के घुंघरू-लॉकेट से सजते हैं पशु – Animals Are Adorned With *ghungroos* (bells) And Lockets From Delhi And Kanpur
बलिया

Ballia News:दिल्ली व कानपुर के घुंघरू-लॉकेट से सजते हैं पशु – Animals Are Adorned With *ghungroos* (bells) And Lockets From Delhi And Kanpur

November 25, 2026


Animals are adorned with *ghungroos* (bells) and lockets from Delhi and Kanpur.

ददरी मेला के गदहा बाजार में गहदों के श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करते लोग।संवाद

बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला अपने आप में अनोखा है लेकिन इस मेले के नंदी ग्राम में लगने वाला गर्दभ मेला अपनी अलग तरीके से चलता है। चार साल बाद लगे इस मेले में अभी तक 250 से अधिक गधे आए हैं। इनके शृंगार के सामान की दुकानें भी लगी हैं।

मेले में पहले पूर्वांचल के जनपदों के अलावा नेपाल, बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम के कपड़े धोने वाली रजक बिरादरी के लोग शिरकत करते थे, लेकिन सूचनाओं के कमी से व्यापारी नहीं आ सके हैं। बांसडीहरोड के दुकानदार अमर नाथ पटवा ने बताया कि कानपुर व दिल्ली से पशुओं के शृंगार का सामान मंगाया जाता है। इनमें घुंघरू-लॉकेट समेत कई सामान होता है। अभी तक बिक्री सामान्य रही है। अगले साल अधिक पशुओं के आने की उम्मीद है।

शृंगार के समान——कीमत

लगाम ———— 200 रुपये

घुँघरू————— 40 रुपये

बेल्ट वाला घुँघरू— 400 रुपये

माला वाला घुँघरू— 200 रुपये

लाकेट—— 300 से 500 रुपये

घंटी—-200 से 500 रुपये

काठी————– 500 रुपये

पायदान————– 250 रुपये

साइत——— 500—– 1000 रुपये

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X