रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी चोरी – Lock Of A Locked House Broken; Jewelry And Cash Stolen

November 25, 2026


बैतालपुर। नगर पंचायत के रामनगर वार्ड में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 14 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़िता शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। बुधवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने गौरी बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामनगर निवासी शीतला देवी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे वह अपने ससुराल में आयोजित शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। घर पर किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बुधवार को लौटने पर उन्हें मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के हार, बाली, माथिया, चेन, अंगूठी समेत चांदी के करीब 10 प्रकार के आभूषण और नकदी ले गए। पीड़िता ने चोरी गए सामान की सूची भी पुलिस को सौंपी है।

सीओ रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X