रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:डीसीसी में आईं 21 शिकायतें, 24 घंटे में होगा निस्तारण – 21 Complaints Received At Dcc; To Be Resolved Within 24 Hours
पीलीभीत

Pilibhit News:डीसीसी में आईं 21 शिकायतें, 24 घंटे में होगा निस्तारण – 21 Complaints Received At Dcc; To Be Resolved Within 24 Hours

November 25, 2026


21 complaints received at DCC; to be resolved within 24 hours

कलक्ट्रेट में बनाया गया डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर। स्रोत- प्रशासन

पीलीभीत। डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) पर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की निगरानी शुरू कर दी गई है। अब तक सेंटर पर 21 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर और एसएसआर से संबंधित समस्याओं का 24 घंटे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

मतदाता अपनी शिकायतें और समस्याएं टोल फ्री नंबर 1950 और 05882-250200 पर दर्ज करा सकते हैं। फाॅर्म छह, सात और आठ से संबंधित कार्यों के अलावा मतदाता सूची और मतदान से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए भी इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। मतदाता अपने ईपीआईसी (एपिक) नंबर से जुड़ी समस्याएं भी डीसीसी को बता सकते हैं।

कलक्ट्रेट में स्थापित डीसीसी में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि ईसीआई नेट एप के माध्यम से किए जा रहे आवेदनों से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सेंटर पर आने वाली शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X