रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:रामनगरी में 25 हजार संतों ने ग्रहण किया प्रसाद – 25000 Saints Partook Of Prasad In The City Of Ram

November 25, 2026


अयोध्या। रामनगरी में आयोजित संत भंडारे में देशभर से आए 25 हजार से अधिक साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने इसे पिछले 100 वर्षों में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए नया कीर्तिमान बनने का दावा किया है। जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित भंडारे में विभिन्न मठों, मंदिरों और आश्रमों से संत शामिल हुए।

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना पुण्य है, लेकिन संतों की सेवा का अवसर मिलना परम सौभाग्य है। सनातन परंपरा में संत सेवा का विशेष महत्व है और संतों का आशीर्वाद ही धार्मिक आयोजनों की वास्तविक सफलता है। भंडारा सुबह आठ बजे शुरू होकर रात दस बजे तक चला। मुंबई के उद्योगपति डॉ. आरआर चतुर्वेदी परिवार सहित मुख्य यजमान एवं आयोजक के रूप में मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X