रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:सिविल अस्पताल में कल लगेगा बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर – Multi-specialty Health Camp To Be Held At Civil Hospital Tomorrow

November 25, 2026


रुड़की। सिविल अस्पताल स्थित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में शुक्रवार, 27 नवंबर यानी कल को बच्चों के लिए बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें जन्मजात हृदय रोग, बौद्धिक दिव्यांगता और जन्मजात श्रवण बाधित बच्चों की जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा मिलेगी। डीईआईसी प्रभारी नीतू बिष्ट ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, मनोचिकित्सा, अस्थि रोग, शल्य चिकित्सा और नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जरूरतमंद बच्चों को आगे की जांच और उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को लेकर शिविर में पहुंचने और पुराने उपचार से संबंधित चिकित्सा अभिलेख व जांच रिपोर्ट साथ लाने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X