Ludhiana News:नंगल एनएफएल विस्तार को मंजूरी, तीन गुना बढ़ेगा यूरिया उत्पादन – Nangal Gets Nfl Expansion Approved, Urea Production To Triple
नंगल। केंद्र सरकार ने नंगल एनएफएल इकाई के विस्तार को मंजूरी दे दी है। भाजपा नेता राकेश कुमार पम्मी और एनएफएल कर्मचारी यूनियन के नेता राम कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन को इस मंजूरी का पत्र भेजा है। भाजपा और भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से एनएफएल के विस्तार की मांग कर रहे थे। हिमाचल के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और विक्रम ठाकुर भी नड्डा से मिले थे। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को जल्द मंजूरी का आश्वासन दिया था। वर्तमान में इकाई की यूरिया उत्पादन क्षमता 1450 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। विस्तार के बाद यह लगभग तीन गुना बढ़कर 3850 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो जाएगी। इससे क्षेत्र में यूरिया की कमी दूर होगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से नंगल के विकास को गति मिलेगी।
फोटो-२५ ण्नजीएल०६-जानकारी देते भाजपा व भारतीय मजदूर संघ के नेता।
