रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर – Mp: Two Agriculture Clusters, Two Centres Of Excellence; ₹643 Crore Approved For 223 Bridges
भोपाल

एमपी:प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर – Mp: Two Agriculture Clusters, Two Centres Of Excellence; ₹643 Crore Approved For 223 Bridges

November 25, 2026


MP: Two Agriculture Clusters, Two Centres of Excellence; ₹643 Crore Approved for 223 Bridges

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल समेत अन्य अधिकारी

विस्तार

मध्यप्रदेश में कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति जताई है। प्रदेश में दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। करीब 600 करोड़ रुपये के सड़क संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को प्रदेश के विकास से जुड़े प्रस्ताव लेकर आने के लिए बधाई दी। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसे कृषि वैज्ञानिकों की टीम तैयार करेगी, ताकि प्रदेश की कृषि को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही क्लीन प्लांट प्रोग्राम के तहत प्रदेश में नर्सरी विकसित करने पर भी काम होगा। पीडीएमसी (प्रति बूंद अधिक फसल) योजना के तहत व्यापक सहायता देने पर चर्चा की गई है।

ये भी पढें- एमपी: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल बोले-योजनाओं के प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन का आधार हैं जनगणना के आंकड़े

उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उल्लेखनीय काम कर रहा है। प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा हुई और इनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, बैठक में सड़कों, पुलों, मकानों, विभिन्न मिशनों और कृषि विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। 223 पुलों के निर्माण के लिए 643.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि लगभग 600 करोड़ रुपये के सड़क संबंधी प्रस्ताव भी सामने आए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रहलाद जी और एदल सिंह जी सहित पूरी टीम प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आई थी। बैठक उपयोगी और फलदायी रही। इससे मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X