जम्मू:बर्फबारी से पहले अभेद्य सुरक्षा के लिए बनेगा नया खाका, आज अहम बैठक; दिल्ली से आ रहे हैं आला अधिकारी – Jammu: New Security Blueprint To Be Devised For An Impregnable Setup Ahead Of Snowfall; Crucial Meeting Today

demo
– फोटो : साकिव नबी
November 25, 2026

demo
– फोटो : साकिव नबी
जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की दस्तक और ऊंचाई वाले इलाकों में संभावित बर्फबारी से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक महेश दीक्षित वीरवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी यहां कन्वेंशन सेंटर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सीएपीएफ प्रमुखों के साथ-साथ सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी शामिल होंगे।
यह अहम बैठक हाल ही में किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की निर्मम हत्या के बाद हो रही है। इस घटना के बाद से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा है और दुर्गम पहाड़ी व घने जंगलों में लगातार दबिश दी जा रही है। बैठक में आतंकियों के खिलाफ अभियानों को और धार देने, संवेदनशील व सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सर्दियों के मौसम में घुसपैठ और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
दूसरी ओर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी कमांडर लतीफ भट के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और संभावित प्रतिक्रिया या छिपे आतंकियों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं। उच्चस्तरीय बैठक में मौजूदा जमीनी हालात की समीक्षा करते हुए सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और सर्दियों के दौरान संवेदनशील इलाकों में चौकसी को और मजबूत करने पर ठोस फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
जम्मू संभाग में चल रहे लगातार अभियान
किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ के अलावा रियासी और उधमपुर के जंगलों में भी सुरक्षा बल आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं। ऐसे में सर्दियों से पहले इन इलाकों में अभियान की समीक्षा अहम होगी। सुरक्षा समीक्षा में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के उपायों के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। बर्फबारी के बाद दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां चाहेंगी कि सर्दियों से पहले संभावित आतंकी ठिकानों की पहचान कर तलाशी अभियान चलाए जाएं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
November 29, 2026
-जम्मू वीवी में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, स्रोत संबंधित – जेयू में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 20 टीमों ने आइडियाथॉन में पेश किए विचार – किफायती स्किनकेयर उत्पाद और कृषि में पारदर्शिता से जुड़े आइडिया को दूसरा व तीसरा स्थान संवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में आयोजित तीन दिवसीय […]
November 28, 2026
राजनाथ सिंह ग्राफिक्स विस्तार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर को अतीत की अनिश्चितताओं से निकलकर भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश देते हुए कश्मीरी कहावत ‘पतिम मस्राव, ब्रोंथ कुन नजर थाव’ का जिक्र किया। उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए कहा कि बीते कल को भूलकर भविष्य की ओर देखना चाहिए। जम्मू-कश्मीर का दृष्टिकोण भी […]
November 28, 2026
डिगडोल और मगरकोट के बीच तैयार टनल। – फोटो : एनएचएआई विस्तार जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के बड़े हिस्से पर भूस्खलन का जोखिम खत्म होने जा रहा है। रामबन-बनिहाल के बीच एनएचएआई ने ट्विन ट्यूब टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। इन टनल पर 15 दिसंबर से यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
