रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नौकरी:यूपी के विश्वविद्यालय में 180 से अधिक फैकल्टी पदों पर भर्ती, एक लाख तक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन? – Prsu Faculty Recruitment 2026: Apply For 180+ Teaching Posts By December 6, Check Vacancy And Salary
नौकरी

नौकरी:यूपी के विश्वविद्यालय में 180 से अधिक फैकल्टी पदों पर भर्ती, एक लाख तक वेतन, कौन कर सकता है आवेदन? – Prsu Faculty Recruitment 2026: Apply For 180+ Teaching Posts By December 6, Check Vacancy And Salary

November 25, 2026


प्रयागराज स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय (PRSU) ने विभिन्न विषयों में फैकल्टी भर्ती की घोषणा की है। इस विश्वविद्यालय को रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय नाम से भी जाना जाता है। विश्वविद्यालय ने विज्ञापन संख्या PRSU/SFCTP/ADVT/2026-01 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कुल 180 से अधिक पदों में 130 असिस्टेंट प्रोफेसर, 34 एसोसिएट प्रोफेसर, 22 प्रोफेसर और 1 असिस्टेंट डायरेक्टर का पद शामिल है। आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट prsuniv.ac.in पर 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की प्रमुख जानकारी











विवरण जानकारी
विश्वविद्यालय प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज
विज्ञापन संख्या PRSU/SFCTP/ADVT/2026-01
पद असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर
आवेदन शुरू 24 नवंबर 2026
अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार, मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in

किन विषयों में पद खाली हैं?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, प्राणी विज्ञान, मनोविज्ञान, बागवानी, भूगोल, योग, रसायन विज्ञान, विधि, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, शस्य विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, संस्कृत और हिंदी सहित 31 विषयों में हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर के पद आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, गणित, प्राणी विज्ञान, योग, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा और कंप्यूटर साइंस सहित 16 विषयों में भरे जाएंगे। प्रोफेसर के पद 15 विषयों में हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?


  • असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार को यूजीसी/सीएसआईआर नेट या एसएलईटी/सेट उत्तीर्ण होना चाहिए। पीएचडी धारकों को नियमानुसार नेट/एसएलईटी/सेट से छूट मिल सकती है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी और कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवार के पास पद के लिए निर्धारित अधिकतम आठ वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, पीयर-रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल में कम से कम सात शोधपत्र और न्यूनतम 75 का शोध स्कोर होना चाहिए।
  • प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी, कम से कम 10 शोधपत्र और 120 का न्यूनतम शोध स्कोर आवश्यक है। उम्मीदवार के पास कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए और वह डॉक्टोरल अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करने में सक्षम होना चाहिए।
  • असिस्टेंट डायरेक्टर: सोशल साइंस में स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है।

कितना वेतन मिलेगा?







पद वेतन (रुपये में)
प्रोफेसर 1,00,000
एसोसिएट प्रोफेसर 80,000
असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट डायरेक्टर 57,700

चयन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के अनुसार, सभी शिक्षण पदों पर चयन यूजीसी नियमों के आधार पर होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग में बेसिक अकादमिक स्कोर, एपीआई स्कोर और विषय ज्ञान की लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा 140 अंकों की होगी। यह व्यवस्था एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए नहीं है।

अगले चरण में शिक्षण कौशल और ऑनलाइन कक्षा लेने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके लिए 20 अंक और साक्षात्कार के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। स्रोत के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर का अंतिम चयन कुल 30 अंकों के आधार पर होगा, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए 20-20 अंकों का साक्षात्कार होगा।

योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X