युवक की मौत पर बवाल:प्रशिक्षु एसआई पर हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – Youth’s Body Found In Pond After Three Days In Sakti District; Trainee Sub-inspector Accused Of Assaulting And

ग्रामीणों से बात चित करते पुलिस अधिकारी।
November 25, 2026

ग्रामीणों से बात चित करते पुलिस अधिकारी।
सक्ति जिले के ग्राम डोमाडीह में तीन दिन पहले तालाब में कूदे एक युवक का शव बुधवार को तैरता हुआ मिला। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हसौद थाने के प्रशिक्षु प्रभारी उप निरीक्षक जयराम साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर उसे तालाब में धकेला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिर्रा-हसौद-डभरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक और उसके साथ आए 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए।
ग्रामीणों के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब 1 बजे प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू अपनी टीम के साथ डोमाडीह पहुंचे थे। यह कार्रवाई गांव में जुआ खेलने की सूचना पर की गई थी। इस दौरान कुछ लोग मौके से भाग गए, जबकि तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि पकड़े गए लोगों के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करते हुए मारपीट की गई। उनकी पेंट की जेब में रखे पैसे भी छीन लिए गए थे।
पुलिस पर गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पकड़े गए तीन लोगों में से दो को 15-15 हजार रुपये लाने की बात कहकर छोड़ दिया गया। वहीं, 38 वर्षीय महेश केंवट के साथ मारपीट की गई और उसे तालाब में धकेल दिया गया। इसके बाद से महेश का कोई पता नहीं चला था। तीन दिन बाद बुधवार को उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक महेश केंवट तीन बच्चों का पिता था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी मांग रखी है कि शव का पंचनामा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जाए। साथ ही यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू और उसके साथ आए अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर हसौद थाने का घेराव किया जाएगा।
SDOP ने संभाला मोर्चा
चक्काजाम की सूचना मिलने पर SDOP भुवनेश्वरी पैकरा मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल महेश केंवट का शव तालाब से बाहर नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सभी मांगें पूरी होने के बाद ही शव निकालने की प्रक्रिया आगे बढ़ने दी जाएगी। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना शेष है।
November 28, 2026
युवती की फोटो से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और AI डीपफेक से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार।
November 25, 2026
जांजगीर जिले के बलौदा थाना के पंतोरा चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट […]
