Nainital News:आईटीआई जल्द शुरू होंगे निशुल्क कौशल कोर्स – Free Skill Courses To Begin Soon At Itis
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में युवाओं के लिए तीन माह के निशुल्क अल्पकालिक कोर्स शुरू होंगे। इनका उद्देश्य उन्हें रोजगारपरक कौशल देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
हल्द्वानी आईटीआई के प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक काउंसिलिंग और दाखिले की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। यह पहल टाटा टेक्नोलॉजी की प्रभारी मंजू जोशी के निर्देशन में एम3एम फाउंडेशन की साझेदारी से है। काउंसिलिंग में रुचि और रोजगार संभावनाओं के आधार पर पाठ्यक्रम चुनकर उसी दिन दाखिला मिलेगा। संस्थान इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ब्यूटीशियन जैसे कई अल्पकालिक कोर्स कराएगा। पूरा कोर्स, काउंसिलिंग, वर्दी और अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध होगी। इससे युवा तीन महीने में हुनर सीखकर नौकरी या स्वरोजगार के लिए तैयार हो सकेंगे। 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई पास या पढ़ाई छोड़ने वाले युवा इनमें दाखिला ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एम3एम फाउंडेशन के मोबिलाइजर संजय कुमार से 7060884424 पर संपर्क करें।
