रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:पोल शिफ्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित – Power Supply Disrupted Due To Pole Shifting

November 26, 2026


हरदोई। सड़क चौड़ीकरण में बिजली के पोल की शिफ्टिंग के चलते बुधवार को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

33 केवीए मन्नापुरवा को टाउन प्रथम फीडर बुधवार को दोपहर पौने दो बजे से पांच बजे तक बंद रहा। तय समय पर बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। घरों में पानी की मोटर न चलने से पेयजल की किल्लत भी महसूस की गई। कई व्यापारियों ने बताया कि बिजली न रहने से दुकानों व प्रतिष्ठानों में कामकाज की गति धीमी रही। इससे करीब तीन हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।

वहीं विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग के अस्पताल फीडर से जुड़े ब्लॉक सी आवास विकास बीपी सुपर मार्केट की आपूर्ति बुधवार को दोपहर पौने 11 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रही।

इससे क्षेत्र के दो हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X