रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के लंबित मामलों के निस्तारण की मांग – Demand For The Resolution Of Pending Birth And Death Certificate Cases

November 26, 2026


नगर पालिका परिषद में लंबे समय से लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के मामलों का निस्तारण नहीं होने से नाराज सभासदों ने बुधवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन कराकर पात्र आवेदकों को शीघ्र प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।

सभासद एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य मोहम्मद अफजल ने बताया कि एसडीएम सदर ने 30 सितंबर 2026 से पूर्व जांच कर निस्तारण के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कई मामले अब तक लंबित हैं।

इससे आम लोगों को जरूरी प्रमाणपत्रों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पूर्व सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि तारिक फैसल और सभासद वीरेंद्र यादव ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शिक्षा, पेंशन और सरकारी योजनाओं सहित कई जरूरी कार्यों के लिए अनिवार्य हैं।

अधिकारियों के आदेश के बाद भी प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सभासदों ने जिलाधिकारी से लंबित मामलों की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश देने और भविष्य में प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में आनंद देव उपाध्याय, महताब कुरैशी, विजय चंद्र यादव, सुरेश कुमार शर्मा, मुन्ना निषाद, अनूप गुप्ता, राजू यादव, अजीजुर्रहमान, निशीथ रंजन तिवारी, संतोष चौहान, अख्तर राजा अमानत, दुर्गेश कुमार यादव, अरविंद चौहान, रामजन्म निषाद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X