रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:हरजोत कौर बम्हरा बनीं बीपीएससी की नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से संभालेंगी जिम्मेदारी – Harjot Kaur Bamhra Appointed New Bpsc Chairperson Bihar
पटना

बिहार:हरजोत कौर बम्हरा बनीं बीपीएससी की नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से संभालेंगी जिम्मेदारी – Harjot Kaur Bamhra Appointed New Bpsc Chairperson Bihar

November 26, 2026


harjot kaur bamhra appointed new bpsc chairperson bihar

बिहार लोक सेवा आयोग

विस्तार

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार, उनकी नियुक्ति 29 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इससे एक दिन पहले यानी 28 नवंबर को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत उन्हें BPSC अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना में 28 नवंबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और दूसरी में 29 नवंबर से आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का आदेश दिया गया है।

छह साल या 62 वर्ष की उम्र तक संभालेंगी पद

सरकारी अधिसूचना में उनके कार्यकाल की अवधि भी स्पष्ट की गई है। संविधान के अनुच्छेद 316(2) के प्रावधानों के अनुसार, हरजोत कौर बम्हरा पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह साल या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक BPSC की अध्यक्ष रहेंगी। इन दोनों में से जो भी पहले होगा, उसी के आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त होगा।

नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

BPSC की भर्ती प्रक्रियाओं और नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे समय में हरजोत कौर बम्हरा को आयोग की कमान सौंपना अहम माना जा रहा है। उनकी पहचान बिहार में एक सख्त और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X