रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोरखपुर

Gorakhpur News:गोरखपुर में होगा राष्ट्रीय विद्यालयीय कबड्डी का महाकुंभ, 25 समितियां गठित – Gorakhpur To Host A Grand National-level School Kabaddi Tournament; 25 Committees Formed

November 26, 2026


16 से 20 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता

गोरखपुर। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 दिसंबर 2026 तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में होगा। इसमें अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बुधवार को एमएसआई इंटर कॉलेज में सप्तम मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सफल आयोजन के लिए 25 समितियों का गठन किया गया।

समितियों में मंडल के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रत्येक समिति के प्रभारी और नोडल के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को नामित किया गया। बैठक में समिति के नोडलों ने अपने कार्यों से संबंधित सुझाव और कार्ययोजना प्रस्तुत की।

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने कहा कि गोरखपुर मंडल पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता के सहसंयोजक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने सभी समितियों को तीन दिन के भीतर सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने सदस्यों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करेंगे।

बैठक का संचालन डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। एमएसआई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद ने आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X