रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारी निलंबित – Two Officials From The Food And Supplies Department Suspended

November 26, 2026


रेवाड़ी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी में तैनात सब इंस्पेक्टर नितिन रोहिल्ला और इंस्पेक्टर भारत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित रहने तक निलंबन लागू रहेगा।

विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह की ओर से 24 नवंबर को दोनों अधिकारियों के निलंबन के अलग-अलग आदेश जारी किए गए।

आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय रेवाड़ी में तैनात थे। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय, सिरसा निर्धारित किया गया है। उन्हें सिरसा मुख्यालय छोड़ने से पहले संबंधित जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक से अनुमति लेनी होगी।

विभागीय आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने निलंबन अवधि में कोई अन्य नौकरी या निजी व्यवसाय नहीं किया है। प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए बिना निर्वाह भत्ते का भुगतान नहीं किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X