सतपुली। नगर के निकटवर्ती गांव नौगांव कमंदा में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पास पिटकुल के 132 केवी सब-स्टेशन के निकट बकरियां चरा रहे पूर्व सरपंच पातीराम को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के आसपास गुलदार की सक्रियता से नौगांव कमंदा के साथ ही निकटवर्ती तहसील मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में भी लोग डरे हुए हैं। पूर्व सरपंच पातीराम ने पोखड़ा वन प्रभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संवाद