रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:नीलकंठ धाम में तीसरे दिन भी भक्तों की भीड़ ने स्नान के बाद किया जलाभिषेक – Grand ‘kalash Yatra’ Taken Out With Great Fanfare; City Immersed In Devotion And Jubilation
बांदा

Banda News:नीलकंठ धाम में तीसरे दिन भी भक्तों की भीड़ ने स्नान के बाद किया जलाभिषेक – Grand ‘kalash Yatra’ Taken Out With Great Fanfare; City Immersed In Devotion And Jubilation

November 26, 2026


Grand 'Kalash Yatra' taken out with great fanfare; city immersed in devotion and jubilation

फोटो-21- दुर्ग के बाहर लगे मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

कालिंजर। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा मेले के तीसरे दिन भी आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने दुर्ग स्थित प्राचीन तालाबों में स्नान किया। इसके बाद भगवान नीलकंठ महादेव के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक व पूजन किया। तीन दिनों से चल रहे मेले में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

मेले में इस बार सातवें फाटक के बंद रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। परंपरागत पैदल सीढ़ी मार्ग से दुर्ग पहुंचने वाले दर्शनार्थी जब सातवें फाटक पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पुरातत्व विभाग की ओर से फाटक न खोले जाने के कारण श्रद्धालुओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कई दर्शनार्थियों को सीढ़ी मार्ग से लौटने के बाद सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंचकर पूजन करना पड़ा।

इससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। गन्ने, मिठाई, खिलौने, खानपान व घरेलू सामान की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। भीड़भाड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।

सड़क और कटरा मार्ग से जारी रहा आवागमन

मेले में दर्शनार्थियों के आवागमन के लिए सड़क व कटरा मार्ग खुले रखे गए थे। इन दोनों रास्तों से श्रद्धालु दुर्ग पहुंचते रहे। वहीं सीढ़ी मार्ग से आने वाले लोगों को सातवें फाटक पर ही रुकना पड़ा। श्रद्धालुओं का कहना था कि मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में पैदल मार्ग का बंद रहना परेशानी का कारण बना। भगवान नीलकंठ महादेव की तपोभूमि कालिंजर में कार्तिक पूर्णिमा मेले का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां आसपास के जिलों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। परंपरा के अनुसार प्राचीन तालाबों में स्नान के बाद मंदिर में जलाभिषेक किया गया। वहीं खरीदारी के साथ मेले में बुंदेलखंड की धार्मिक परंपरा व लोकसंस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। खास तौर पर मेले में स्टॉल लगाए दुकानदारों के चेहरे भीड़ को लेकर खिले नजर आए।

फोटो-21- दुर्ग के बाहर लगे मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

फोटो-21- दुर्ग के बाहर लगे मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X