Unnao News:सीढ़ी से सिर के बल गिरा मैकेनिक, मौत – Mechanic Falls Headfirst From Ladder, Dies

मुदस्सिर (फाइल फोटो)
November 26, 2026

मुदस्सिर (फाइल फोटो)
बांगरमऊ। मऊ गांव में घर की दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से उतरते समय बाइक मैकेनिक का पैर फिसला और नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। सीएचसी ले जाने पर सिर में गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी मुदस्सिर (20) पुत्र इकरार महाराष्ट्र के पुणे में बाइक मैकेनिक था। दो महीने पहले ही वह गांव आया था, तब से यहीं था। मंगलवार रात वह घर की दूसरी मंजिल से उतर रहा था इस दौरान पैर फिसलने से वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सिर में चोट होने से सीएचसी से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह तीन भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
November 28, 2026
– 19 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 5223 छात्र रहे अनुपस्थित अभिभावक ग्रामीण क्षेत्र के होने से परीक्षा केंद्रों को लेकर भटके संवाद न्यूज एजेंसी उन्नाव/फतेहपुर चौरासी/ हसनगंज। जिले के 19 केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 2332 छात्र शामिल हुए। 5223 ने परीक्षा छोड़ दी। प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की […]
November 28, 2026
साक्षी महाराज विस्तार सांसद साक्षी महाराज ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे मतदाताओं की संख्या में असमानता दूर करने के लिए जरूरी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्पित हैं। वह कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। कैंप कार्यालय में […]
November 28, 2026
-प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग संवाद न्यूज एजेंसी उन्नाव। गदनखेड़ा स्थित सद्भावना मंडपम में शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 29 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का […]
