जापान से भारत घूमने आई महिला ने पहली बार पकड़ी ट्रेन, 3AC कोच में मिला आराम और सुविधाएं, बस इस चीज को किया मिस
Last Updated:
जापान से भारत घूमने आई महिला ने पहली बार भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर किया और अपना अनुभव साझा किया. 14 घंटे की यात्रा में उन्हें आराम और सुरक्षा जैसी सुविधाएं पसंद आईं, लेकिन पूरे सफर के दौरान एक चीज से उन्हें लगातार परेशानी होती रही. आखिर क्या थी वह समस्या? आइए जानते हैं और देखते हैं जापानी महिला का राजस्थान घूमने से लेकर ट्रेन के सफर तक का पूरा अनुभव.
जापानी महिला का भारत में पहला ट्रेन अनुभव(फोटो:Instagram-@miu_japan_33m)
जापान से भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए यहां की संस्कृति, खानपान, रहन-सहन और यात्रा के तरीके काफी अलग अनुभव लेकर आते हैं. खासकर भारतीय ट्रेन का सफर कई विदेशी यात्रियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होता. यहां स्टेशन की भीड़, अलग-अलग तरह के यात्री, खाने-पीने की चीजें और लंबी दूरी की यात्राएं उन्हें कई नए अनुभव देती हैं. इन दिनों जापान की एक कंटेंट क्रिएटर का भारत में ट्रेन से सफर करने का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है. महिला ने पहली बार भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में यात्रा की और अपने अनुभव को वीडियो के जरिए शेयर किया. उन्हें ट्रेन का सफर आरामदायक और सुरक्षित लगा, लेकिन एक चीज ने उनकी यात्रा का मजा थोड़ा किरकिरा कर दिया.
दरअसल, जापान की कंटेंट क्रिएटर मियु एक महीने की यात्रा पर भारत आई हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत 29 अक्टूबर को दिल्ली से की थी. इसके बाद वह राजस्थान घूमने निकल पड़ीं. उन्होंने जैसलमेर, जयपुर और उदयपुर जैसे खूबसूरत शहरों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां की संस्कृति को करीब से जाना, स्थानीय खाना चखा और दिवाली भी भारतीय लोगों के साथ मनाई. राजस्थान घूमने के बाद मियु आगरा जाने के लिए ट्रेन में बैठीं. उनका मकसद ताजमहल देखना था, लेकिन इस यात्रा में ट्रेन का अनुभव भी उनके लिए खास बन गया. उन्होंने अपनी यात्रा के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
