रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फतेहाबाद

Fatehabad News:शहर में आज नहीं होगी नहरी पानी की सप्लाई, प्लांट की होगी सफाई – There Will Be No Canal Water Supply In The City Today, As The Plant Is Set To Undergo Cleaning

November 26, 2026


फतेहाबाद। शहरवासियों को वीरवार को नहरी पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से खैराती खेड़ा रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत और सफाई का काम करवाया जाएगा। इसके चलते शहर में दिनभर जलापूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में सुबह और शाम को एक-एक घंटे मिलने वाली पानी की सप्लाई भी प्रभावित होगी। विभाग ने लोगों से पानी की जरूरत को देखते हुए पहले ही पर्याप्त पानी जमा करने की अपील की है।

जनस्वास्थ्य विभाग के खैराती खेड़ा रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में नहरी पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां से रोजाना करीब 20 एमएलडी पानी शहरवासियों तक पहुंचाया जाता है। सामान्य दिनों में शहर में सुबह और शाम को एक-एक घंटे पानी की सप्लाई होती है। लेकिन प्लांट में सफाई और मरम्मत के काम के चलते वीरवार को यह व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

–

शहर में यहां है बुस्टिंग स्टेशन

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर में सुबह 4 बजे से पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है। सप्लाई को लेकर विभाग ने अलग-अलग बुस्टिंग स्टेशन बना रखे है। जिसमें योग नगर, भट्टू रोड, कन्या हाई स्कूल, पटवार भवन शामिल है। यहां से शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी सप्लाई होता है।

जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलविंद्र सिंह ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई और मरम्मत का कार्य वीरवार को दिनभर किया जाएगा। काम पूरा होने तक नहरी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। प्लांट की सफाई नियमित रखरखाव का हिस्सा है, ताकि पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और शहरवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X