रियासी जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मोहम्मद मंशा निवासी थुरू लसोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक पुलिसकर्मी की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों में दो दशकों से अधिक समय से कानून से बच रहा था। आरोपी पर पुलिस स्टेशन माहौर में एफआईआर दर्ज है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए थे। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया और बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।