बघौली। थानाक्षेत्र के सैदापुर कला में मंगलवार देर रात तीन माह के मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मासूम के चाचा ने हत्या की सूचना यूपी 112 पर दे दी जिससे खलबली मच गई। बाद में पता चला कि बीमारी से बच्चे की मौत हुई है।
सैदापुर कला निवासी सुधा यादव की ससुराल सुरसा थानाक्षेत्र के कुंवर गांव में है। सुधा ने तीन माह पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसमें एक बेटा और एक बेटी थी। मंगलवार को सुधा का भाई पंकज यादव बहन और दोनों बच्चों को लेकर सैदपुर कला आ गया था जहां देर रात बेटे की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बघौली थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि मृतक के चाचा ने हत्या किए जाने की सूचना दी थी। यह सूचना गलत निकली। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया है।