रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:ऑनलाइन गेम में गंवाए लाखों रुपये, आहत होकर गिरिजेश ने दी थी जान; पुलिस जांच में खुलासा – Man Died By Suicide After Losing Lakhs Of Rupees In Online Games
बदायूं

बदायूं:ऑनलाइन गेम में गंवाए लाखों रुपये, आहत होकर गिरिजेश ने दी थी जान; पुलिस जांच में खुलासा – Man Died By Suicide After Losing Lakhs Of Rupees In Online Games

November 26, 2026


Man died by suicide after losing lakhs of rupees in online games

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना वाले दिन किया था हंगामा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में लभारी गांव निवासी 20 वर्षीय गिरिजेश शाक्य की मौत के मामले में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने की बात सामने आई है। ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हारने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन भी उसके बैंक खाते से लेनदेन हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि गेमिंग में आर्थिक नुकसान से आहत होकर ही उसने जान दी थी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गिरिजेश शाक्य सात नवंबर की रात करीब आठ बजे अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने कादरचौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रहे थे। 

पुलिस जांच में सामने आई ये बात 

युवक के फोन की लोकेशन कादरबाड़ी गांव के आसपास मिलने पर परिजन ककोड़ा जंगल पहुंचे। वहां पर पलाश के पेड़ से गिरिजेश का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद कादरचौक थाने के सामने हंगामा कर नाराजगी जताई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन, बैंक खाते और ऑनलाइन गेम से जुड़ी गतिविधियों की पड़ताल की। इसमें ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवाने की जानकारी सामने आई। 

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। युवक के ऑनलाइन गेम खेलने की बात सामने आई है। उसके खाते से ट्रांजेक्शन भी हुए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X