रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:कबड्डी में पूरे अंती तो वॉलीबॉल में गड़वारीपुर ने मारी बाजी – In Kabaddi, It Was Pure Anti That Emerged Victorious, While In Volleyball, Garwaripur Took The Top Spot
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:कबड्डी में पूरे अंती तो वॉलीबॉल में गड़वारीपुर ने मारी बाजी – In Kabaddi, It Was Pure Anti That Emerged Victorious, While In Volleyball, Garwaripur Took The Top Spot

November 26, 2026


In Kabaddi, it was Pure Anti that emerged victorious, while in Volleyball, Garwaripur took the top spot

सदर क्षेत्र के पूरे अंती महोत्सव में कबड्डी का फाइनल खेलते तेजगढ़ व पूरे अंती के ​खिलाड़ी। आयोज

सदर क्षेत्र के पूरे अंती में आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को कबड्डी और वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान कबड्डी में पूरे अंती और वॉलीबॉल में गड़वारीपुर की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

सुबह शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पूरे अंती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजगढ़ को 17-12 से शिकस्त दी। वहीं, वॉलीबॉल के फाइनल में गड़वारीपुर और रायबरेली के बीच तीन सेट का रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें गड़वारीपुर की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका लालजी त्रिपाठी, लालमणि सिंह, विनोद यादव और नियाज अहमद ने निभाई। समापन समारोह में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर अनूप पांडेय, रमेश यादव, दिनेश यादव, पारस नाथ यादव, सुनील यादव और राम किशुन सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X