रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सियासी दोस्ती पंजाब में, सधेगा यूपी!:अकाली दल के पुराने ख्वाब ने मारी हिलोरें, तराई की सियासत का रोडमैप तैयार – Akali Dal Bjp Alliance Punjab Assembly Election 2027 Terai Belt Of Uttar Pradesh Kumaon Division Uttarakhand
जालंधर

सियासी दोस्ती पंजाब में, सधेगा यूपी!:अकाली दल के पुराने ख्वाब ने मारी हिलोरें, तराई की सियासत का रोडमैप तैयार – Akali Dal Bjp Alliance Punjab Assembly Election 2027 Terai Belt Of Uttar Pradesh Kumaon Division Uttarakhand

November 26, 2026


यूपी के कई जिले सिख बहुल

अब पंजाब में भाजपा के साथ दोबारा समझौता होने के बाद यह पुराना घटनाक्रम फिर महत्वपूर्ण हो गया है। उत्तर प्रदेश में सिख आबादी की बात करें तो लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बिजनौर और बरेली ऐसे जिले हैं जहां सिख समुदाय की उल्लेखनीय मौजूदगी है। 

उपलब्ध जिला-वार जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार लखीमपुर खीरी में करीब 94,388 सिख, पीलीभीत में 84,787, रामपुर में 65,316, शाहजहांपुर में 51,090, बिजनौर में 50,624 और बरेली में 28,187 सिख आबादी है। पीलीभीत में सिख आबादी का अनुपात करीब 4.17 प्रतिशत और लखीमपुर खीरी में लगभग 2.35 प्रतिशत है। 

इन जिलों में सिख समुदाय का महत्व केवल जनसंख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी, व्यापार, परिवहन और सामाजिक संस्थाओं में भी उसकी भागीदारी रही है। लखीमपुर खीरी के पलिया, निघासन और गोला गोकर्णनाथ जैसे क्षेत्रों में पंजाब से आकर बसे सिख किसान परिवारों की कई पीढ़ियां खेती कर रही हैं। पीलीभीत के पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर और पीलीभीत विधानसभा क्षेत्रों में भी सिख किसान समुदाय की अच्छी मौजूदगी है। 

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र, शाहजहांपुर के पुवायां और तिलहर तथा रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में भी पंजाबी और सिख परिवारों की सामाजिक मौजूदगी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

पंजाब और उत्तराखंड के बीच सामाजिक और धार्मिक संपर्क 

उत्तराखंड में इस गठबंधन की चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र ऊधमसिंह नगर जिला है। यहां करीब 1,62,768 सिख रहते हैं और जिले की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 9.87 प्रतिशत है। जिले की सितारगंज तहसील में सिख आबादी का अनुपात करीब 19.5 प्रतिशत और बाजपुर में 16.5 प्रतिशत है। जसपुर में यह लगभग 10.9 प्रतिशत, गदरपुर में 9.9 प्रतिशत, काशीपुर में 7.2 प्रतिशत, खटीमा में 5.9 प्रतिशत और किच्छा में 5.2 प्रतिशत है। बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर विधानसभा क्षेत्र इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इन इलाकों में सिख किसान परिवारों की खेती-किसानी, व्यापार और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं में भागीदारी रही है। 

नानकमत्ता जैसे धार्मिक महत्व वाले स्थान के कारण भी पंजाब और उत्तराखंड के बीच सिख समुदाय का सामाजिक और धार्मिक संपर्क लगातार बना रहता है। अकाली दल की पंजाब में लंबे समय से किसान और ग्रामीण समाज के बीच राजनीतिक पहचान रही है। ऐसे में भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं, धार्मिक-सामाजिक संपर्कों और पंजाबी मूल के परिवारों के बीच संवाद का रास्ता खुल सकता है। 

उत्तर प्रदेश में 2016 में उम्मीदवारों की सूची जारी करना और उत्तराखंड में संगठन खड़ा करने के लिए अध्यक्ष तथा नेताओं की नियुक्ति करना इस बात का प्रमाण है कि अकाली दल इन दोनों राज्यों को पहले भी अपने राजनीतिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मानता रहा है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X