बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबरें हैं कि अभिनेता ने कथित तौर पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक मानहानि करने वाली इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के कार्यक्रम में शाहरुख खान की मौजूदगी को लेकर भ्रामक और मानहानि करने वाला दावा किया था।