हॉलीवुड के पूर्व कपल एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के बीच चल रहे लंबे विवाद का अंत हो गया। पूर्व कपल के बीच अपनी फ्रांसीसी वाइनरी शैतो मिरावल को लेकर काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। इसी के साथ दोनों के तलाक का मामला भी कोर्ट में है।
क्या है वाइनरी विवाद
हॉलीवुड सितारे एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट ने शैतो मिरावल को लेकर चल रहे अपने लंबे कानूनी विवाद में अदालत के बाहर समझौता कर लिया है। शैतो मिरावल एक फ्रांसीसी वाइनरी है जिसके वे कभी संयुक्त रूप से मालिक थे। यह विवाद 2016 में उनके अलग होने के बाद शुरू हुआ था और इसमें दुर्व्यवहार के आरोप, समझौतों के उल्लंघन के दावे और व्यवसाय में जोली की शेयर्स की बिक्री शामिल थी।